Msc पूर्वार्ध की छात्राओं द्वारा उत्तरार्ध की छात्राओं लिए विदाई समारोह का आयोजन

शहर के प्रतिष्ठित कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में वनस्पति शास्त्र विभाग में एमएससी की पूर्वार्ध छात्रों द्वारा उत्तरार्ध छात्रों को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चरणों में दीप जलाकर किया गया। महाविद्यालय के  कर्मठ यशस्वी प्राचार्य डॉक्टर एके पांडे जी के द्वारा छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की गई। 


विभाग अध्यक्ष डॉक्टर शोभा गुप्ता द्वारा पठन-पाठन की नई तकनीक एवं अध्यापन संबंधी जानकारियां दी गई। कार्यक्रम में डॉक्टर प्रभात सोनी के द्वारा छात्रों को अपने शिक्षकों से हमेशा जुड़े रहने एवं भविष्य में शिक्षकों के द्वारा हर संभव मदद के लिए आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम मैं मिशफ्रेशर मीनाक्षी को मिस पार्टी प्रज्ञा एवं एरोगेंट लुक के लिए नसरीन को पुरस्कार वितरित किया गया। वहीं इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया जिसमें शिवानी, अनुराधा और मीनाक्षी ने पुरस्कार जीता इस कार्यक्रम का सफल संचालन एमएससी पूर्वार्ध की छात्रा सपना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टर आभा खरे डॉक्टर राजेंद्र भारती  क्रांति सोनी डॉक्टर गरिमा मिश्रा श्रीमती ममता श्रीवास्तव एवं बबीता के साथ बहुतायत संख्या में छात्राएं उपस्थिति रही।