सेवा में,
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
मध्यप्रदेश शासन, भोपाल।
माननीय मुख्यमंत्री महोदय,
मध्यप्रदेश शासन, भोपाल।
विषय: प्रदेश के समस्त जिलों में बढ़ती गर्मी की समस्या एवं इसके समाधान हेतु पौधरोपण अभियान को गति प्रदान करने संबंधी निवेदन।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि वर्तमान में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में है। प्रतिवर्ष तापमान में हो रही निरंतर वृद्धि न केवल जनजीवन को प्रभावित कर रही है, बल्कि जलस्तर में गिरावट, सूखा, वन्यजीवों का विस्थापन और कृषकों की कठिनाइयों में भी प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।
इस समस्या का एक दीर्घकालिक एवं प्रभावी समाधान वृहद् स्तर पर पौधरोपण है। यदि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले के कलेक्टर को यह निर्देश दिया जाए कि वे अपने-अपने जिलों की तहसीलों, जनपदों एवं ग्राम पंचायतों में 'मिनी पौधरोपण अभियान' संचालित करें, तो इस समस्या का स्थायी समाधान संभव है।
हमारे सुझाव निम्नलिखित हैं:
- प्रत्येक जिले में स्थानीय एनजीओ, स्कूल, कॉलेज एवं पंचायतों को शामिल कर एक 'ग्रीन मिशन टीम' का गठन किया जाए।
- जिला कलेक्टर को निर्देशित किया जाए कि वे ग्राम पंचायतों में बंजर तथा खाली पड़ी भूमि की पहचान कर वहां पौधरोपण करवाएं।
- अभियान के लिए स्थानीय नर्सरियों एवं वन विभाग के सहयोग से पौधों की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
- प्रत्येक ग्राम पंचायत को वार्षिक पौधरोपण लक्ष्य प्रदान किया जाए तथा उसकी निगरानी हेतु ग्राम स्तर पर समितियां गठित की जाएं।
माननीय महोदय, यह कार्य न केवल पर्यावरण को संतुलित करेगा, बल्कि रोजगार सृजन, जल संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन से निपटने में प्रदेश को सशक्त बनाएगा।
आपसे सविनय प्रार्थना है कि कृपया इस महत्वपूर्ण विषय पर गंभीरतापूर्वक विचार कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करें।
सधन्यवाद,
राहुल पटेल
ग्राम: देवरी, पोस्ट: सहजपुरा, मझौली, जिला: जबलपुर (म.प्र.) - 483222
मोबाइल: 982633437
राहुल पटेल
ग्राम: देवरी, पोस्ट: सहजपुरा, मझौली, जिला: जबलपुर (म.प्र.) - 483222
मोबाइल: 982633437