मध्य प्रदेश की सबसे बड़ी खबर- खोदा पहाड़, निकला निमंत्रण - MP NEWS

यह मध्य प्रदेश की राजनीति की सबसे बड़ी खबर है। इस खबर के कारण मध्य प्रदेश की राजनीति में कम से कम 1 घंटे तक टॉप लेवल पर टेंशन बनी रही। उसके बाद जब इस खबर की तह तक पहुंचे तो खोदा पहाड़, निकला निमंत्रण। 

भारतीय जनता पार्टी संगठन के विश्वसनीय सूत्र ने बताया कि, ऐसा कुछ भी नहीं है जिसके बारे में अनुमान लगाया जा रहा है। सब कुछ सामान्य है और भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश में एक मजबूत चुनावी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही है। इधर राजभवन की ओर से आधिकारिक पुष्टि की गई है कि, श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने राज्यपाल श्री मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। 13 जुलाई को उन्होंने ग्वालियर में भोज का आयोजन किया है। श्री सिंधिया ने राज्यपाल महोदय को उसी के लिए निमंत्रण दिया।