KATNI NEWS- आरक्षक ने अज्ञात कारणों से आवासीय क्वार्टर में फांसी लगाई

कटनी/ उमरिया पान थाना के पुलिस क्वार्टर में यहां एक आरक्षक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा कर जान दे दी। पुलिस जांच जारी है जल्द ही पुलिस घटना के बारे में जानकारी देगी। मिली जानकारी के अनुसार उमारियापान थाना के क्वाटर में रह रहे कुठला थाना में पदस्थ आरक्षक सतेन्द्र शुक्ला 55वर्ष ने फांसी लगाकर मौत को गले लगाया, घटना संभावित रात की बताई जा रही जब दिन में परिजनों ने आकर देखा तो उनके भी होश उड़ गए। घटना स्थल पर एसडीओ मोनिका तिवारी पहुंचीं हैं। वही कुछ लोगों के द्वारा यह जानकारी भी मिली कि कुछ दिनों से किसी बात के डिप्रेशन में भी थे।