DELHI FLOOD RAIN MONSOON NEWS TODAY- दिल्ली में बाढ़, बारिश, मानसून और मौसम से जुड़े समाचार

यमुना पर बने मेट्रो पुलों को पार करते समय लगाया गया गति प्रतिबंध हटा दिया गया है। सभी ट्रेनें अब सामान्य गति से चल रही हैं: दिल्ली मेट्रो 

सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था
अगले 12 घंटो में दिल्ली वालों को राहत मिलेगी...ये बहुत बड़ा सवाल है कि सारा पानी सिर्फ दिल्ली के लिए क्यों छोड़ा जा रहा था। हथिनीकुंड बराज से जो पानी यूपी और हरियाणा जाता है उसके लिए एक बूंद पानी नहीं छोड़ा गया...हरियाणा को इसका जबाव देना पड़ेगा: लोक निर्माण विभाग (PWD) मंत्री आतिशी


दिल्ली: यमुना में जलस्तर बढ़ने के कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया। बाढ़ के कारण लाल किले का इलाका भी प्रभावित है।
दिल्ली: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से ITO इलाके में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।