के.के.साहू राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त | BHOPAL NEWS

भोपाल। राष्ट्रीय पेंशन बहाली संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर द्वारा कर्मचारी कल्याण संगठन संघ संविधान में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए संगठनकी गतिविधियों को संगठन के कार्यक्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर संचालित करने के लिए कृष्ण किशोर साहू(के.के.साहू) को संगठन का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया।समय समय पर इनके द्वारा राष्ट्र के विभिन्न राज्यो में संगठन की गतिविधियों पर कार्य किया जाएगा।

सिवनी जिले की धनोरा तहसील मुख्यालय में ग्राम पंचायत सचिव पद में पदस्थ के.के.साहू वर्तमान में पंचायत सचिव संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवम प्रदेश प्रवक्ता के रूप में अपने कर्तव्यों का निर्वाहन कर रहे है। अपनी सक्रिय कार्यप्रणाली के चलते इन्हें राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया गया है।इनकी इस उपलब्धि ने जिले का नाम रोशन किया है।